घर में नही है सब्जी, तो चिंता छोड़िये और अपनाइए ये आसान रेसिपी

By Ek Baat Bata | Sep 19, 2020

वैसे तो सब्जी के बिना खाना और पोषण दोनों ही अधूरे होते हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि घर में सब्जी नहीं होती है, तो आप चिंता में पड़ जाती है कि अब क्या किया जाए। लेकिन अब आप चिंता न करे क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसी चीज बताने जा रहे हैं जो आपके खाने को स्वादिष्ट ही नहीं पोषण से भी भरपुर होगा। चालिए जानते हैं 7 ऐसी डिशों के बारे में जिनमें स्वाद के साथ-साथ पोषण भी है भरपूर।

दाल -  दाल भोजन का एक बहेतरीन हिस्सा है जो हर वर्ग में खाया जाता है। मूंग, चना, तुअर, उडद आदि को अपने मन पसंद अंदाज में बना सकते हैं और आप इसके साथ रोटी की जगह चावल भी बना कर खा सकते हैं। घर में सब्जी ना हो तो यह बहुत ही अच्छा विकल्प है।         

बड़ी - बड़ी कहे या बरी चना मूंग- सोयाबीन आदि की बनी बरी बाजार में आपको बहुत आसानी से मिल जाती है, जिनका प्रयोग आप हरी सब्जी के रूप मे भी कर सकते है, ये भी बहुत पोषण वाली सब्जी है।    

कढ़ी - कढ़ी बनाने के लिए आप को सब्जी की जरूरत नहीं होती सब कुछ सामग्री आपको आसानी से आपके घर में मिल जाएगी। इसे आप गुजराती, मराठी, या राजस्थानी अंदाज में भी बना सकते हैं। गरमा गरम कढ़ी खाने से आपकी ठंड दूर हो जाती है, इसे बनाना आसान है और इसका स्वाद भी आपको बहुत पसंद आएगा।

बेसन - बेसन, बेसन गट्टे आदि भी घर में सब्जी नहीं होने पर बढ़िया विकल्प हैं। इसे सुखा और तरी वाला भी बना सकते हैं। इसे बनाना आसान है और स्वाद भी लाजवाब होता है।

अंकुरित - अंकुरित अनाज जैसे चना, मटर आदि आप सब्जी के रूप मे बना सकते है जो बच्चे भी शोक से खाते है और बड़े भी जिसमें पोषण भरपुर मात्र में होता है।

पापड - अगर घर में मूंग चने के पापड है तो आप इसकी सब्जी बना सकते है। ये बहुत स्वादिष्ट बनेगी और आपको अच्छी भी बहुत लगेगी क्योंकि पापड़ तो हर किसी को पसन्द होता है।

अंडा - अगर आप अंडा खाते है तो आप इसकी अच्छी डिश भी बना सकते हैं। जैसे - अंडा करी,अंडा भुर्जी। यह विकल्प अंडा खाने वालो के लिए बहुत अच्छा रहेगा और सेहत भरा भी। इसलिए अगर घर में कुछ ना हो तो डरने की जरूरत नहीं होती बस थोड़ा सा दिमाग से काम करना है और घर में ही मौजूद चीजों से नई-नई डिशें निकालनी हैं।